दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक मदद और सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से “Mukhyamantri Mahila Samman Yojana” की घोषणा की है। इस योजना का लाभ एक खास उम्र की महिलाओं को, जिनकी सालाना आय ढाई लाख रुपये से कम हो दिया जाएगा। इसके योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जो उन्हे आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त बनायेंगी।
योजना के दिशा-निर्देश
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने जुलाई 2024 में इस योजना का अंतिम प्रारूप तैयार करने के लिए बैठक की थी। इस बैठक में मध्य प्रदेश की “लाडली बहन योजना” और महाराष्ट्र की “माझी लाडकी योजना” का गहन अध्ययन किया गया। इन योजनाओ को आधार मानते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के दिशा-निर्देश तैयार किए गए हैं।
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024
योजना का नाम | Mukhyamantri Mahila Samman Yojana |
किसने शुरू की | दिल्ली की मुख्यमंत्री |
लाभार्थी | दिल्ली ही महिला |
साल | 2024 |
उद्देश्य | आर्थिक मानसिक रूप से सशक्त बनाना |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लांच होगी |
हेल्पलाइन नंबर | जल्द लांच होगा |
Read: Click for news related to stock market.
किसे मिलेगा Mukhyamantri Mahila Samman Yojana का लाभ?
इस योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी आय 2.5 लाख रुपये सालाना से कम है। यदि किसी महिला के पास कार है या उसकी संपत्ति के अन्य मापदंड इस योजना के अनुरूप नहीं हैं, तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगी। यह सुनिश्चित किया गया है कि योजना उन महिलाओं तक पहुंचे जिन्हें वास्तव में वित्तीय सहायता की आवश्यकता है।
योजना के लाभार्थियों की आयु सीमा
दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ सिर्फ 18 से 60 वर्ष की महिलाएं उठा सकेंगी। ऐसा इस लिए क्योंकि 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए पहले से ही अन्य पेंशन योजनाएं उपलब्ध हैं, जैसे वृद्धा पेंशन और संकटग्रस्त महिला पेंशन। इन योजनाओं के तहत उन्हें पहले से ही 2500 रुपये तक की मासिक आर्थिक सहायता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना कब लागू होगा
योजना को अंतिम रूप से तैयार कर लिया गया है, इस मसौदे को विभाग के प्रभारी मंत्री के पास भेजा जाएगा। इसके बाद इसे वित्त विभाग के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद यह योजना लागू हो जाएगी। 18 वर्ष से ऊपर की सभी योग्य महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana योजना का उद्देश्य
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana नई और व्यापक स्कीम है जिसको कई उद्देश्यों के साथ लागू किया गया है। इस योजना के तहत दिल्ली की लगभग 50 लाख से भी ज्यादा महिलाये लाभान्वित होंगी।
- महिलाओं को समाज की मुख्य धारा मे लाना
- महिलों को आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना।
- खुद के खर्चे के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
- महिलाओं को परिवार में सम्मान दिलाना।
- उनपर आश्रित बच्चो के पोषण में सुधार करना।
- उनकी उच्य शिक्षा प्राप्त करने के सपने को पूरा करना।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लाभ
- महिलाओं के खाते मे हर महीने 1000 रुपये भेजे जाएंगे।
- परिवार मे महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा।
- अपनी चोटी आवश्यकतों के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।
- अपने परिवार के भरण-पोषण मे हाथ बात सकेंगी।
- योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को भी आसान और सुलभ बनाया गया है।
- सरकार के तरफ से यह आर्थिक सहायता परिवार मे खुशी का कारण बनेगी।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- दिल्ली का वोटर कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
निष्कर्ष
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana दिल्ली सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।
1. मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?
इस योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम है।
2. इस योजना के लिए कौन-कौन पात्र हैं?
18 से 60 साल की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी, जिनकी सालाना आय ढाई लाख रुपये से कम है।
3. क्या 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं?
नहीं, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए पहले से ही अन्य पेंशन योजनाएं चल रही हैं, जिसमें उन्हें वित्तीय सहायता दी जाती है।
4. योजना के तहत कितनी राशि मिलेगी?
इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।
5. योजना में आवेदन कैसे किया जा सकता है?
आवेदन की प्रक्रिया योजना के लॉन्च के बाद सरकार द्वारा बताए गए तरीके से की जाएगी। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या नजदीकी सरकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
6. क्या इस योजना के तहत अन्य लाभ भी मिलेंगे?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक सहायता प्रदान करना है, और इसके अंतर्गत केवल मासिक सम्मान राशि का प्रावधान है।
7. क्या योजना के तहत आवेदन के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
जी हां, योजना के तहत आवेदन करते समय आपको अपनी आय का प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, और आयु का प्रमाण देना होगा।